फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में स्वर्णकार सर्राफा संघ ने किया प्रदर्शन

Tue, 22 Mar 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
पठानकोट में मंगलवार को रोष रैली निकालते ज्वेलर। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सराफा बाजार में हड़ताल पर बैठे स्वर्णकार सर्राफा संघ पठानकोट ने मंगलवार को 21वें दिन भी हड़ताल जारी रखी। मंगलवार को विभिन्न चौकों पर प्रदर्शन करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान करीब एक घंटे तक  प्रदर्शन किया गया। प्रधान वरिंदर सहदेव ने कहा कि सरकार की ओर से सोने पर लगाई गई एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ वह संघर्ष को और तेज करेंगे। कहा कि जब तक केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी को पूरी तरह से नहीं हटा देती तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

स्वर्णकार सर्राफा संघ पठानकोट के प्रधान वरिंदर सहदेव ने बताया कि स्वर्णकारों की ओर से किए जा रहे संघर्ष में 22 मार्च को संघ ने जेल भरो आंदोलन करने का फैसला लिया था जिसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होने बताया कि हाईकमान के निर्देश मिलते ही जेल भरो आंदोलन किया जायेगा।इस दौरान चेयरमैन अशोक वर्मा, सूरज शर्मा, विनोद वर्मा, मोहन लाल, तिलक राज, दीपक, अश्वनी चावला, गोल्डी वर्मा, सुरेश वर्मा, राम लाल जोड़ा, हीरा लाल लूथरा, रमन हांडा, लक्की महाजन, धर्मपाल पप्पू, लक्की वर्मा, दविंदर बहल उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें