फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर में ज्वेलर्स के प्रदर्शन में विधायक अरोड़ा ने बजाई डुगडुगी

Tue, 29 Mar 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
होशियारपुर में डुगडुगी बजाकर प्रदर्शन करते विधायक। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
होशियारपुर सराफा एसोसिएशन की तरफ से केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने के विरोध में की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को 28वें दिन भी जारी रही। प्रताप चौक के पास ज्वेलर्स ने धरना दिया।
विज्ञापन


ज्वेलर्स ने चेतावनी दी कि एक्साइज ड्यूटी वापस होने तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान अपने समर्थकों के साथ ज्वेलर्स को समर्थन देने पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने डुगडुगी बजाकर केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को जगाने का प्रयास किया।

विधायक अरोड़ा ने कहा कि वे खुद भी दुकानदार रहे हैं और वे दुकानदारों की समस्याओं को भलीभांति जानते हैं। विधायक अरोड़ा ने संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि सरकार का यह प्रयास रहेगा कि सराफ थक हार कर खुद ही हड़ताल खोल दें और दुकानें खोल लें, लेकिन ज्वेलर्स को हिम्मत हारने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


विधायक अरोड़ा ने बताया कि 31 मार्च को कैप्टन अमरिंदर सिंह होशियारपुर आ रहे हैं और मामला केंद्र सरकार से संबंधित होने के चलते सराफ चाहें तो कैप्टन को अपना मांगपत्र दे सकते हैं।

इस मौके पर पार्षद सरवन सिंह, सुरिंदर शिंदा, सुदर्शन धीर, सुरिंदरपाल सिद्धू, तीर्थ राम, कुलविंदर सिंह हुंदल व पार्षद प्रदीप कुमार, मीडिया इंचार्ज सुमेश सोनी, राजेश गुप्ता, गोपी चंद कपूर, अनूप कुमार जैन, प्रदीप कुमार हांडा, परमिंदर कुमार पिंदी, अमृत लाल जैन, ईशान जैन, सुरिंदर राजपूत, लाला मुनि लाल अग्रवाल, शेखर जैन, कमल जैन, सुभाष कुमार जैन, दर्शन जैन, मोती जैन और सुशील कुमार जैन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें