गुरदासपुर में रोष मार्च करते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : amarujala
यूथ कांग्रेस ने पेट्रोल व डीजल की कीमत बढ़ाने के विरोध में बुधवार को केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। हल्का प्रधान बलजीत सिंह पाहड़ा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं नेहनुमान चौक पर धरना देते हुए सरकारों के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पहले प्रदर्शनकारियों की ओर से शहर में रोष मार्च भी निकाला गया।
कार्यक्रम में लोकसभा हलका प्रधान बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने विशेष रूप से हिस्सा लिया। इस दौरान पाहड़ा ने कहा कि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत बहुत कम होने के बावजूद पहले से ही केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल व डीजल के दाम कम नहीं किए गए।
ऊपर से आए दिन कोई न कोई बहाना बनाकर पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी कर दी जाती है, जिसके चलते हर चीज महंगी हो रही है और लगातार बढ़ती महंगाई ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। पंजाब सरकार भी दूसरे सभी राज्यों से अधिक टैक्स वसूल रही है।
इससे पंजाब में अन्य राज्यों के मुकाबले पेट्रोल व डीजल के दाम सबसे अधिक है। इसके विरोध में यूथ कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन का सिलसिला शुरू किया गया है। इस मौके पर हरजिंदर सिंह बलगन, मनप्रीत सिंह जीवनवाल, अमित सिंह, किरनप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह कादियांवाली, गुरजीत सिंह गुनीयां, टोनी जाफलपुर, जतिन सैनी, जतिंदर पाल, सम्राट महाजन, हरमीत सिंह, अजय नंगल मौजूद थे।