गुरदासपुर में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : amarujala
पंजाब स्टेट सुविधा कर्मचारी यूनियन ने मांगों को लेकर मंगलवार को डाकखाना चौक में प्रदेश सरकार का पुतला जलाया।
इसके बाद जिलाध्यक्ष यशपाल के नेतृत्व में डीसी के जीएटू कोमल मित्तल को सरकार के नाम मांगपत्र सौंपा। मांग पत्र में कहा गया कि 15 मई तक उनकी मांगों पूरा न किया गया तो चंडीगढ़ में भूख हड़ताल की जाएगी।
मांग पत्र में बताया गया कि सुविधा सेंटरों पर कर्मचारी वर्ष 2003 से सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों को स्थाई करने की मांग को लेकर मुख्य सचिव के साथ मीटिंग भी हुई। आश्वासनों के अतिरिक्त कुछ नहीं मिला। इससे कर्मचारियों में रोष है।