फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर में पंचायती जमीन पर कब्जे का विरोध

Thu, 08 Sep 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
ब्लाक धारीवाल के अधीन पड़ते गांव आलोवाल में एक व्यक्ति ने पंचायती जगह पर कब्जा करके गेट लगाने को लेकर मसीह भाईचारे की ओर से नेहरू पुल धारीवाल पर प्रदर्शन करके इंसाफ की मांग की गई। 
विज्ञापन


क्रिश्चियन युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष लाभा मसीह, बब्बा गिल प्रधान नौजवान सभा धारीवाल, सोनू रंधावा, सैमसन सिद्धू, प्रदेशाध्यक्ष नवयूथ सोसाइटी, बिल्ला, एडवोकेट कमल खोखर, दीप ने कहा कि गांव आलोवाल में प्रेम मसीह की ओर से पंचायती जगह पर जबरन कब्जा करके गेट लगाया जा रहा है।

इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि इस संबंधी भले प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित तौर पर सूचित किया गया है लेकिन उक्त व्यक्ति की ओर से कुछ अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके पंचायती जमीन पर जबरन गेट लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देते दी कि यदि सरकारी जमीन पर लगाए गए गेट को तुरंत न हटाया तो इंसाफ के लिए तेज संघर्ष किया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें