फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 16 Oct 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
गुरदासपुर में अकाली-भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कांग्रेसी कार्यकर्ता। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कांग्रेस ने गांव जौड़ा छत्तरां के अड्डे में रविवार को सरकार के खिलाफ रोष धरना दिया। कांग्रेस नेताओं ने अनाज मंडियों में धान बेचने आए किसानों के साथ लूट किए जाने का आरोप लगाया। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन


पीपीसीसी के महासचिव रमन बहल और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरदियाल सिंह गजनीपुर की अगुवाई में धरने के दौरान एक घंटा ट्रैफिक जाम रहा।  कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि अकाली-भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण पंजाब की किसानी को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है।

मंडियों में धान की निर्धारित कीमत 1510 रुपये प्रति क्विंटल की अदायगी किसानों को नहीं हो रही। इससे किसान को 2500 से 3000 रुपये प्रति एकड़ नुकसान हो रहा है। यह पूरा पैसे सत्ताधारी नेताओं और अफसरों की जेबों में जा रहा है।
विज्ञापन


किसान हितैषी कहलाने वाले प्रकाश सिंह बादल  भी इस लूट का हिस्सेदार है। कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों के कर्ज माफ कर उनकी जमीन की कुर्की और नीलामी बंद होगी। किसानों को उनकी फसल की पूरी रकम दी जाएगी। 

उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर किसानों से लूट बंद न हुई तो यह संघर्ष बड़े स्तर पर चलाया जाएगा। कांग्रेस पार्टी मजबूती से किसानों के साथ खड़ी है। इस मौके पर निशान सिंह उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, जगीर सिंह सोढ़ी, अमरीक सिंह, कैप्टन सुरिंदर सिंह, ओंकार सिंह बाजवा, जतिंदर सिंह, वरुण अनंद, दर्शन महाजन, केशव बहल, मा. हजारा सिंह, सुखदेव सिंह, सूबेदार जसवंत सिंह, सुखचैन सिंह, अजीत सिंह, धर्मपाल, युद्धवीर हल्ला, रमेश बब्बरी, सुच्चा सिंह, निशान सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें