फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 08 Oct 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
बटाला के जालंधर रोड पर प्रदर्शन करतीं मिड-डे-मील वर्कर यूनियन के सदस्य। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सीमा पर गोलाबारी करने के विरोध में बटाला आटोमोबाइल एसोसिएशन ने शनिवार को सुखा सिंह मेहताब सिंह चौक पर पाकिस्तान का झंडा फूंककर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई संगठन के अध्यक्ष बिट्टू यादव ने की।
विज्ञापन


इस दौरान यादव ने कहा कि पाकिस्तान फौज सीमा पर लगातार गोलाबारी कररही है, जिससे सीमा के पास रहने वाले लोगों का भारी माली नुकसान हो रहा है। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

उन्होंने मांग की कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। इस मौके पर रमेशचंद्र त्रिहेण, रतन सिंह, सुखबीर काहलों, जतिंदर सिंह, मनीष, नरिंदर सग्गू, विनोद मल्होत्रा, दर्शन लाल, मोनूू भाटिया, परमजीत भट्टी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें