फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में अब जेल भरो आंदोलन करेंगे बेरोजगार लाइनमैन

Sun, 03 Apr 2016 06:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
बटाला में प्रदर्शन करके रोष जताते बेरोजगार लाइनमैन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बेरोजगार लाइनमैनों ने नियुक्ति की मांग को लेकर बैसाखी के मौके पर अब जेलों को भरने की तैयारी कर ली है। बेरोजगार लाइनमैनों का कहना है वह कि लंबे समय से संघर्ष करते आ रहें हैं। सरकार की ओर से मांगों की अनदेखी करने पर जेल भरो आंदोलन शुरू करने का फैसला किया गया। 
विज्ञापन


बटाला के हकीकत राय की समाधि पर रविवार को बेरोजगार लाइनमैन यूनियन की मीटिंग हुई। मीटिंग में सूबा प्रधान पिरमल सिंह खालसा और हरप्रीत सिंह खालसा ने विशेष रूप में शिरकत की। मीटिंग को सबोंधित करते हुए सूबा प्रधान ने कहा कि सरकार ने पिछले कार्यकाल में पावरकॉम में 5000 लाइनमैनों का विज्ञापन दिया था।

नमें से सिर्फ 1000 को ही नियुक्ति पत्र दिए । शेष रहते 4000 लाइनमैनों को नियुक्ति पत्र न देकर उनको सड़कों पर धक्के खाने के लिए छोड़ दिया। 

उ न्होंने कहा कि बेरोजगार लाइनमैन और उनके पारिवारिक सदस्य नियुक्ति पत्रों की मांग को लेकर पिछले 90 दिनों से पावरकॉम के पटियाला स्थित मुख्य कार्यालय पर पक्का धरना लगाए हैं। सरकार उनकी मांग पर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार को नींद से जगाने के लिए यूनियन ने बैसाखी के मौके पर जेल भरो आंदोलन शुरू करने का फैसला किया है। इस मौके पर बलविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, मुकेश कुमार, रंजीत सिंह, रशपाल सिंह, जतिंदर सिंह, करणवीर मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें