फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा वर्करों ने पुतला जलाकर किया प्रदर्शन

Tue, 06 Sep 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
तरनतारन में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करतीं आशा वर्कर। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
ऑल इंडिया आशा वर्कर फैसिलिटेटर यूनियन पंजाब के निमंत्रण पर मंगलवार को समूह जिला हेड क्वार्टर पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया। साथ ही जिला अध्यक्ष मनजीत कौर हरिके व महासचिव सीमा सोहल की अगुवाई में पंजाब व केंद्र सरकार के नाम मांगपत्र दिया गया। 
विज्ञापन


महासचिव सीमा सोहल ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से उन्हें मिलने वाला नाममात्र मेहनताना भी चार माह से नहीं मिला है। उन्होंने पंजाब व केंद्र सरकार से मांग की कि फैसिलिटेटर को प्रति महीना 25 हजार और आशा वर्कर को 15 हजार रुपये दिए जाएं। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। 

मौके पर ट्रेड यूनियन के जिला अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह माड़ीमेघा, हरजीत कौर, सुखविंदर कौर गोरखा, जसबीर कौर डालेके, कंवलजीत कौर, अजीत कौर, जसबीर कौर, गुरनाम कौर पलासोर, परमजीत कौर जीओबाला, नीलू, सतपाल कोटधर्म चंद कलां, कंवलजीत ठरू, सिमरन, दविंदर नौरगंाबाद, जसबीर मुरादपुरा, सुरिंदरपाल पखोके उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें