फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा केंद्र के समक्ष कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Tue, 06 Sep 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
सुजानपुर में सुविधा केंद्र के बाहर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सुजानपुर कम्यूनिटी हाल के पास स्थित सुविधा केंद्र के समक्ष रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सुविधा केंद्र में लोगों को परेशानी होने का आरोप लगाया और प्रदेश की गठबंधन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


 प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं सुजानपुर हल्का इंचार्ज विनय महाजन ने आरोप लगाते हुए कहा कि सुविधा केंद्र के कई चक्कर लगाने के बाद भी लोगों के काम नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार की ओर से एक ही छत के नीचे लोगों को अधिकतम नागरिक सेवा मुहैया कराने के उद्देश्य से प्रदेश में खोले गये सुविधा केंद्र महज सफेद हाथी बन कर रह गये हैं। 

उन्होंने कहा सरकार ने लोगों को बेहतर नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में 2147 सुविधा केंद्र का निर्माण कराया था। इसमें से 389 केंद्र शहरी और 1758 केंद्र ग्रामीण इलाके में थे।  कुछ समय बाद ही कर्मचारियों की कमी के चलते कई सुविधा केंद्र बंद कर दिए गए।
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों में तो सुविधा केन्द्रों को ताले तक जड़ दिए गये हैं। यदि ऐसा ही करना था तो इन सुविधा केंद्रों का निर्माण करवाने का क्या औचित्य था। उन्होंने आरोप लगाया कि सुविधा केंद्र के नाम पर अकाली-भाजपा सरकार ने सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये की चंपत लगाई है।

उन्होंने कहा कि इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। इस मौके पर जिला कांग्रेस सचिव रत्नचंद शर्मा, सुरेश कुमार राजू, सुरिंद्र शर्मा, देशराज फौजी, सुरेश कुमार डैस, सुनील कुमार, पार्षद रमेश चंद्र, भारत भूषण, विजय धीमान, मेाहन भगत, गुरदासमल, सुभाष, राम लुभाया सैनी, तरसेम लक्की, तरसेम भगत मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें