पठानकोट में डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए भाजपा मंडल मोर्चा की सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के खिलाफ जिला भाजपा महिला मोर्चा ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। बाद में डिप्टी कमिश्नर से माध्यम से राष्ट्रपति को मांगपत्र भेजा।
महिला कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी भी की।
प्रदर्शन की अगुवाई भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपप्रधान एडवोकेट मीना तरनाच ने की। जिला उपप्रधान ने बताया कि मांगपत्र में दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार को भंग करके वह राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग उठाई गई है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने की बात कहने वाली आम आदमी पार्टी की सच्चाई लोगों के खिलाफ सामने आ रही है।
आम आदमी पार्टी कई नेताओं के भ्रष्टाचार के मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सिख धर्म की भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार को भंग करते हुए राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए और आम आदमी पार्टी के नेताओं पर आगामी विधानसभा चुनाव में भाग लेने पर पूर्ण प्रतिबंध भी लगाया जाए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रूपा, मंजु गुप्ता, चंचल नंदा, रीना, सचिव, मीनू रामपाल, सृष्टा देवी, आशा, दर्शना काटल मौजूद थीं।