फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में 650 आवेदनों से एक्साइज को सवा दो करोड़ की कमाई

Tue, 22 Mar 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
रुपये - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
एक्साइज एंड टैक्सेशन कार्यालय में मंगलवार को अंतिम तिथि होने की वजह से शराब के ठेके लेने को लेकर होड़ लगी रही।
विज्ञापन


शाम छह बजे तक जिले के चार सर्किलों में 650 आवेदनों से एक्साइज के गल्ले में करीब सवा दो करोड़ रुपये की राशि पहुंच चुकी थी। अभी ऑनलाइन आवेदन करने वालों से संख्या और राशि और बढ़ने की उम्मीद है। ऑनलाइन आवेदन की गिनती का आंकड़ा बुधवार दोपहर तक मिलेगा।

असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर (एईटीसी) कपूरथला परमजीत सिंह ने बताया कि इस बार पिछले साल की तुलना में 10 के बजाय 25 ग्रुप होने से छोटे ठेकेदारों में उत्साह पाया जा रहा है। इस बार ग्रुप बढ़ने से बड़े ठेकेदारों के एकाधिकार का वर्चस्व टूटा है।
विज्ञापन


अब तक सर्किल कपूरथला के पांच ग्रुपों के लिए 181, फगवाड़ा के सात ग्रुपों के लिए 133, भुलत्थ के सात ग्रुपों के लिए 150 और सुल्तानपुर लोधी के छह ग्रुपों के लिए 176 आवेदन आए हैं। इनसे आवेदन राशि के तौर पर सवा दो करोड़ रुपये की राशि वसूली गई है।

उन्होंने बताया कि इस बार भी पिछले साल की तरह 429 ठेके अलॉट किए जाएंगे। इनमें किसी भी तरह की बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। एईटीसी ने बताया कि आवेदन और राशि बुधवार को बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि ऑनलाइन आवेदन बुधवार को दोपहर दो बजे तक होंगे।

उसके बाद ऑनलाइन आवेदन का आंकड़ा एकत्रित किया जाएगा। इन आवेदनों के बाद 27 मार्च को जालंधर रोड स्थित फुलकारी पैलेस में सुबह नौ बजे से ड्रा निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसकी अध्यक्षता डीसी-कम-आब्जर्वर कपूरथला जसकिरण सिंह करेंगे।
विज्ञापन


एक्साइज विभाग की ओर ज्वाइंट कमिश्नर जालंधर जसपाल गर्ग बतौर आब्जर्वर मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले साल के 117 करोड़ से इस बार 125 करोड़ रुपये की आमदन होने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें