फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीपीसी से जुड़े कनाडा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब प्रकाशित करने के मामले के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री अकाल तख्त साहिब के हुकमनामे का उल्लंघन कर कनाडा की एक संस्था सतनाम रिलिजियस ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित किए गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूपों के तार एसजीपीसी के कुछ कर्मचारियों के साथ जुड़ने लगे हैं। जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कनाडा में पावन स्वरूप प्रकाशित करने वाले ट्रस्ट के रिपुदमन सिंह मलिक व बलवंत सिंह पंधेर को आदेश दिया है कि वह 15 दिन में इस बात का स्पष्टीकरण दें कि उन्होंने पावन स्वरूप प्रकाशित करने के लिए पीडीएफ फाइल और पैन ड्राइव किससे व कहां से प्राप्त की थी।
विज्ञापन

जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने बताया कि इन दोनों ट्रस्टियों ने गुरु नानक सिख गुरुद्वारा सोसाइटी सरी के मुख्य सेवादार भाई हरदीप सिंह निज्जर को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाशन का सारा सामान जमा करवाया है। उस सामान में पावन स्वरूप प्रकाशित करने वाली एक पीडीएफ फाइल की पेन ड्राइव भी मिली है।
इससे पहले जत्थेदार ने इन दोनों ट्रस्टियों को एक महीने के भीतर पावन स्वरूप व प्रिंटिंग मशीनरी सरी स्थित उक्त गुरुद्वारा साहिब में जमा करवाने और अपना स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए थे। आदेश के एक दिन बाद ही रिपुदमन सिंह मलिक व बलवंत सिंह पंधेर ने 52 स्वरूप उक्त गुरुद्वारा साहिब में जमा करवाने के बाद कहा था कि 9 स्वरूप संगत को भेंट किए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं एसजीपीसी अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने भी इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। एसजीपीसी का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी इसमें लिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का दावा किया गया है।
दोनों ट्रस्टियों ने संगत से मांगी माफी
जानकारी के अनुसार रिपुदमन सिंह मलिक व बलवंत सिंह पंधेर ने अपना स्पष्टीकरण श्री अकाल तख्त साहिब को भेज दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि वह एसजीपीसी के साथ 2008 से पावन स्वरूप प्रकाशित करने पर काम कर रहे हैं। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप पंजाब से कनाडा पहुंचाने के दौरान घटित घटनाओं से बचने के लिए कनाडा में इसे प्रकाशित करने की अपील की गई थी। इन दोनों ने संगत से माफी भी मांगी है। उन्होंने कहा कि यदि श्री अकाल तख्त साहिब के हुकमनामा के अमल में कोई गलती हुई है तो वह श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश होने के लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से अपील की है कि वह एसजीपीसी को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की जरूरी सेवा प्रदान करने के लिए दुनिया भर में प्रिंटिंग प्रेस स्थापित करने के आदेश जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें