फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक के मिनी काउंटर से डेढ़ लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर के कस्बा चौक मेहता में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के बाहर लोगों की सुविधाओं के लिए खोले मिनी काउंटर से अज्ञात युवक पिस्तौल की नोक पर डेढ़ लाख की राशि लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मिनी काउंटर की इंचार्ज बलजीत कौर और हरप्रीत कौर वीरवार सुबह बैंक से कैश लेकर अपने काउंटर पर पहुंची ही थी कि बाहर खड़े तीन नौजवान उनके पास आ गए। उस समय वहां ग्राहक भी मौजूद थे। तीनों युवकों के हाथों में पिस्तौल और मुंह पर मास्क थे। उन्होंने दोनों महिला कर्मचारियों को थप्पड़ मारे और फिर इनसे कैश किट छीन ली। वहां खड़े कुछ ग्राहकों ने विरोध किया, लेकिन आरोपियों के गोली मारने की धमकी से वह डर गए।
जानकारी के अनुसार आरोपी एक महिला कर्मचारी व एक ग्राहक का मोबाइल फोन भी छीन कर ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बैंक के बाहर खड़ी जेन गाड़ी में बटाला की तरफ फरार हो गए। घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर कार पंचर होने के कारण आरोपी कार को वहीं छोड़कर भाग गए। जानकारी मिलने पर मेहता पुलिस थाना इंचार्ज स्नेह लता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बैंक कर्मचारियों व ग्राहकों के बयान दर्ज किए। पुलिस परिसर के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें