फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में एक बल्ब, एक पंखा, पावरकॉम ने भेजा 84 हजार का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब पावर कारपोरेशन ने शहर की स्लम आबादी बांग्ला बस्ती में रहने वाले एक आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्ग दंपती को 83 हजार 905 रुपये का बिल भेज दिया। दंपती के घर में एक बल्ब और एक पंखा है। बिल न भरने के कारण विभाग ने इनके घर का बिजली कनेक्शन काट दिया। बिल की इतनी राशि देख दंपती की नींद उड़ गई। इससे पहले भी पावरकॉम ने दंपती को 30 हजार का बिल भेजा था।
विज्ञापन

मजदूरी कर गुजर-बसर करने वाले दंपती ने किस्तों में 15 हजार की राशि भरी। लेकिन लगातार बकाये का भी भुगतान करने पर दबाव डाला गया। पावरकॉम की लापरवाही से आए बिल से दंपती मानसिक रूप से परेशान है। बिल को लेकर दोनों पति-पत्नी बिजली दफ्तर के कई चक्कर काट चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।
कांग्रेस नेता वरिंदर सहदेव को दंपती बाबू लाल और शांति देवी ने अपनी व्यथा बताई है। उन्होंने कहा कि वह सोमवार को बिजली अधिकारियों के सामने मामला उठाएंगे। बुजुर्ग शांति देवी ने बताया कि बिजली विभाग ने जितनी राशि का बिल भेजा है, उतनी उनके पास जमा पूंजी भी नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके घर में एक बिजली का बल्ब है। शनिवार को विभाग के कर्मचारी बिजली का मीटर उतारकर ले गए। बाबू लाल ने रोते हुए कहा कि सरकार, मेरा बिजली का बिल माफ कर दो। मेरे घर में एक बिजली का बल्ब है। सर्दियाें के कारण पंखा नहीं चला है। विभाग के अधिकारी जांच करें कि इतना बिल क्यों आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें