फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में नाखून-मांस का नहीं नाखून-नेल पॉलिश का है रिश्ता, शिअद-भाजपा गठबंधन टूटने पर पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांता चावला ने कसा तंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांता चावला ने शिअद-भाजपा के 23 वर्ष पुराने गठबंधन के टूट जाने पर तंज कसते हुए कहा कि राजनीति में नाखून और मांस का रिश्ता नहीं होता। दरअसल यह रिश्ता नाखून और नेल पॉलिश का होता है। सत्ता के लिए इस प्रकार ने नारे बनाकर जनता को झूठे दिलासे दिए जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सच्चाई तो यह है कि नाखून और मांस कभी अलग नहीं होते। इनका अलग होना पीड़ा देता है, पर आज की राजनीति रोज नाखूनों पर नए रंग की नेल पॉलिश लगाती है, फिर उसे रिमूवर से साफ करके नया रंग नए नारे के साथ चढ़ाया जाता है। इस प्रकार के राजनीतिक गठबंधन देश की जनता पंजाब, हरियाणा, बिहार, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में देख चुकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब और देश की जनता समझ ले कि राजनीति के खिलाड़ियों का कोई पक्का रिश्ता नहीं होता। इनका रिश्ता केवल सत्ता का है। जैसे ही पहली सत्ता का रंग फीका पड़ने लगता है, दूसरा रंग चढ़ा लेते हैं। जनता जागे, अब अधिक धोखा न खाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें