संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। सुल्तानविंड रोड पर चल रहे एक एक फर्जी नशा छुड़ाओ केंद्र पर पुलि ने छापा मारा। थाना बी डिवीजन की पुलिस को सूचना मिली थी कि दिलप्रीत सिंह, रणजीत सिंह उर्फ रिंकू मान निवासी नजदीक गुरुद्वारा तूत साहिब सुल्तान विंड रोड, हरप्रीत सिंह निवासी कोर्ट आत्माराम नजदीक गुरुद्वारा तूत साहब सुल्तान विंड रोड ने मिलकर जोध नगर इलाके में नशा छुड़ाओ केंद्र खोला है। उनके पास न तो कोई मान्यता प्राप्त लाइसेंस है और न ही सरकारी नियमों के अनुसार डिग्री होल्डर डॉक्टर। नशा छुड़ाओ केंद्र खोलने के लिए पंजाब सरकार जिला प्रशासन सहित विभाग डिप्टी कमिश्नर से कोई मंजूरी नहीं ली है।
नशा करने वाले लोगों को अपने पास रखते हैं। इलाज के नाम पर उन्हें प्रताड़ित करते हैं। इससे किसी की जान भी जा सकती है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा। मौके पर दिलप्रीत सिंह रणजीत सिंह उर्फ रिंकू मान और हरप्रीत सिंह फरार हो गए। जांच के दौरान पाया गया है कि रिफॉर्मर सोशल वेलफेयर सोसाइटी के नाम पर नशा छुड़ाओ केंद्र चलाया जा रहा था। वहां पर दाखिल लड़कों को कैदियों की तरह रखा गया था। सफाई का बुरा हाल था। थाना बी डिवीजन में केस दर्ज किया गया है। मौके पर वहां पर दाखिल कुछ लड़कों को भी रिहा करवाया गया है। नशा करने वालों को पुलिस द्वारा सरकारी नशा छुड़ाओ के अंदर में भेजा गया है।