फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में जान जोखिम में डाल काम कर रहे पुलिस मुलाजिम

Sun, 20 Mar 2016 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
पठानकोट के थाना डिवीजन नंबर एक की खस्‍ताहाल इमारत।की हालत। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
थाना डिवीजन नंबर एक में पुलिस मुलाजिम जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं। कारण, थाने की तीन मंजिला इमारत की हालात खस्ता है। छतों से सरिया निकल आए हैं और दीवारों पर घास तक उग आई है।
विज्ञापन


जर्जर इमारत की तीसरी मंजिल का उपयोग हादसों के डर से बंद कर दिया गया है। वहीं एसएसपी इमारत की हालत सही बताते हुए इसे निजी मामला बता रहे हैं।

थाने की इमारत का निर्माण जून 1991 में कराया गया था। यहां हवालात, वुमन सेल इंचार्ज कार्यालय, यातायात पुलिस स्टाफ कार्यालय, वीआरके ब्रांच, काउंटर इंटेलिजेंस, वायरलेस आपरेटर रूप, कंप्यूटर आपरेटर रूम व सिविल डिफेंस स्टोर रूम हैं। इमारत में हर समय करीब पचास कर्मचारी मौजूद रहते हैं। इसके अलावा लोगों का भी आना-जाना लगा रहता है।  

थाने की इमारत की छत क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कई स्थानों पर सरिया बाहर निकल आई है। दूसरी मंजिल की दीवारों पर घास उग आई है। एक दीवार में पेड़ तक उग आया है। बारिश के दौरान दीवारों से पानी रिसता रहता है और छत भी टपकती है। 
विज्ञापन


इस संबंध में जब एसएसपी आरके बख्शी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इमारत की हालत सही है। साथ ही कहा यह हमारा विभागीय मामला है और हम इसे खुद ही हल कर लेंगे। इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें