फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: ज्वेलर की दुकान पर फायरिंग के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़

Thu, 23 Oct 2025 09:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होशियारपुर। जिले के गांव गज्जर के बाहरी इलाके में बाथ फार्म के पास बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया, जबकि भागने की कोशिश कर रहे उसके साथी को भी पुलिस ने काबू कर लिया। घायल युवक को सिविल अस्पताल होशियारपुर में भर्ती कराया गया। आरोपियों ने माहिलपुर में एक ज्वेलर्स की दुकान पर फायरिंग की थी। घटना की सूचना पर जिला पुलिस प्रमुख संदीप कुमार, डीएसपी दलजीत सिंह खख व थाना प्रमुख माहिलपुर जयपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
विज्ञापन

जिला पुलिस प्रमुख संदीप कुमार मलिक ने बताया कि 18 अक्तूबर को माहिलपुर में गणपति ज्वेलर्स की दुकान पर गोलीबारी की गई थी। पुलिस टीम मामले की जांच कर दोषियों की तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि वीरवार सुबह गढ़शंकर से बरयाना गांव की तरफ हेलमेट पहने बाइक सवार दो लोगों को शक के आधार पर रोकने की कोशिश की गई। उनमें से एक व्यक्ति अपनी बाइक छोड़कर भाग गया और जब पुलिस ने उसका पीछा किया, तो उसने पुलिस पर तीन गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी उन पर गोलियां चलाई जिससे केशव नामक व्यक्ति के पैर में गोली लग गई जिसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पिता कृष्ण कुमार को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति टांडा शहर का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि केशव को सिविल अस्पताल होशियारपुर में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि इन लोगों के पास से एक मोटरसाइकिल, एक रिवॉल्वर और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें