फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पाकिस्तान ने ड्रोन से भेजी हथियारों की खेप, पुलिस ने हिरासत में लिए दो युवक; बॉर्डर पर अलर्ट

Mon, 13 Jul 2026 09:50 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र के दो युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।  हथियार पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से भारतीय सीमा में गिराए गए थे। 
विज्ञापन
ड्रोन से भेजी हथियारों की खेप - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे अटारी क्षेत्र के सीमावर्ती गांव नेस्टा में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भेजी गई हथियारों की खेप बरामद की गई है। यह कार्रवाई अमृतसर देहात पुलिस ने थाना घरिंडा क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान की।
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बरामद हथियारों में एक एके-47 राइफल, दो एम-4 असॉल्ट राइफल और एक हैंड ग्रेनेड शामिल हैं। मामले में सीमावर्ती क्षेत्र के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हथियार किसके लिए मंगवाए गए थे और इसके पीछे कौन-सा तस्करी या आतंकी नेटवर्क सक्रिय है।

ड्रोन से भारतीय सीमा में गिराए हथियार 
जानकारी के मुताबिक हथियार पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से भारतीय सीमा में गिराए गए थे। सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस खेप को प्राप्त करने वाले लोगों के संबंध किन संगठनों या गिरोहों से हैं। थाना घरिंडा पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। 
विज्ञापन


हालांकि, देर शाम तक अमृतसर देहात पुलिस की ओर से बरामदगी और हिरासत में लिए गए युवकों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। फिलहाल सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई है। जांच एजेंसियों का कहना है कि पूछताछ और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का लक्ष्य इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर सीमा पार से ड्रोन के जरिए होने वाली हथियारों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें