फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: नशा तस्कर महिला का मकान किया पुलिस ने ध्वस्त, दो बेटों पर भी दर्ज हैं केस

Mon, 14 Sep 2026 10:03 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुज्जरपुरा में पुलिस और निगम की कार्रवाई, सीपी गिल ने कहा- तस्करों की संपत्तियों की जांच जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। गुज्जरपुरा इलाके में पुलिस और नगर निगम ने सोमवार को नशा तस्कर रानी का मकान ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल की मौजूदगी में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मकान अवैध था और नशा तस्करी की कमाई से बना था। रानी पर छह मामले दर्ज हैं और उसे एक में सजा भी मिली है। उसके दोनों बेटों राजू और चरणजीत सिंह उर्फ कीपा पर भी आपराधिक मामले हैं। पुलिस नशा तस्करों की अन्य संपत्तियों की जांच कर रही है। अवैध निर्माण मिलने पर कानून के तहत कार्रवाई होगी। मकबूलपुरा में भी ऐसी ही कार्रवाई की गई थी। नशे की गिरफ्त में आए युवाओं के इलाज और परामर्श पर भी ध्यान दिया जा रहा है। नशा मुक्ति केंद्रों में इलाज के लिए एक समिति बनाई गई है। पुलिस कर्मचारियों को तस्करों से मिलीभगत पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

- फोटो - 1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें