फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: फुलकारी महिला संगठन ने छह महीनों की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं को साझा किया

Wed, 15 Oct 2025 06:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर के प्रतिष्ठित फुलकारी महिला संगठन ने मंगलवार को बीते छह महीनों की प्रभावशाली पहलों के साथ आगामी योजनाओं को साझा किया।
 
विज्ञापन
फुलकारी महिला संगठन की सदस्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के प्रतिष्ठित फुलकारी महिला संगठन ने मंगलवार को बीते छह महीनों की प्रभावशाली पहलों के साथ आगामी योजनाओं को साझा किया।

विज्ञापन


संगठन की अध्यक्ष मीनाक्षी खन्ना ने बताया कि फुलकारी आधुनिक, सशक्त और सामाजिक रूप से प्रतिबद्ध महिला का प्रतीक है, जो समाज को कुछ लौटाने की भावना से प्रेरित है। संगठन ने पिछले महीनों में कई उल्लेखनीय पहल की, जिनमें टीलाथॉन (सर्वाइकल कैंसर जागरूकता दौड़), ई-परिवर्तन (ई-कचरा संग्रह व पुनर्चक्रण अभियान) और मानसिक स्वास्थ्य पर नाटक के माध्यम से तनाव मुक्ति सत्र प्रमुख रहे।

फुलकारी ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री और स्कूल किट वितरित कर मानवीय सहयोग भी किया। नव्य शक्ति कार्यक्रम के तहत ज़िला प्रशासन के साथ एमओयू साइन कर महिलाओं को डिजिटल और वित्तीय साक्षरता से सशक्त बनाया जा रहा है। संगठन ने मेडिकल छात्रों के लिए फुलकारी फेलोशिप और कॉलेजों में डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम भी शुरू किए हैं।
विज्ञापन


रचनात्मक पहल के रूप में शिबोरी रंगाई कार्यशाला, ड्रम कैफ़े: पावर इन रिदम और वेलनेस 360° सत्र आयोजित किए गए। आने वाले महीनों में फुलकारी बाज़ार 2025, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ इवेंट, शेफ अनाहिता धोंडी के साथ पाककला सत्र और वियतनाम यात्रा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर उपाध्यक्ष कविता काहलों, सचिव नीरू गुप्ता और नूपुर कपूर, कोषाध्यक्ष रूबी बत्रा, सलोनी पोद्दार,  स्निग्दा गोयल, मीना सिंह, साथ ही प्रेस टीम रुमिता अरोड़ा, प्रियंका गोयल, दिनिका जाजू उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें