संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। तेल डलवाने को लेकर पेट्रोल पंप के कारिंदे पर हमला करके जख्मी करने के मामले में थाना दीनानगर की पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दीपक कुमार पुत्र कस्तूरी लाल निवासी रणजीत बाग ने बताया कि वह बैस्ट फ्यूल सेंटर (पेट्रोल पंप) में करीब डेढ़ साल से तेल डालने का काम कर रहा है। 22 सितंबर को उसके पास बाइक पर सवार लाडा निवासी पनियाड़ आया, जिसने तेल डालने के लिए कहा। बाइक चालक को उसने कहा कि यह आम तेल नहीं है, बल्कि पावर वाला महंगा तेल है तो व्यक्ति ने कहा कि पावर वाला तेल डाल दें, मगर वह पैसे आम तेल के अदा करेगा। जब उसने मना किया तो उसके साथ गाली गलाैज करने लगा। उसने फोन कर अन्य व्यक्तियों को भी बुलाया लिया, उन्होंने दस्ती हथियारों से हमला करके उसे घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।