फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में पीसीएस भर्ती विवाद: ईटीओ-मजीठिया में जुबानी जंग तेज, एक्स पर एक दूसरे पर कस रहे तंज

Sat, 14 Nov 2026 09:53 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

पंजाब पीसीएस भर्ती का विवाद राजनीतिक रंग ले रहा है। अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया और कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के बीच इसे लेकर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। 
विज्ञापन
पंजाब सिविल सर्विसेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में पीसीएस भर्ती का विवाद अब सियासी घमासान में बदलता जा रहा है। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सवाल-जवाब का सिलसिला तेज हो गया है। दोनों नेता एक-दूसरे पर सवालों के तीर चला रहे हैं। 
विज्ञापन


शुरुआत मजीठिया की ओर से ईटीओ के बेटे हरशजीत सिंह को लेकर स्पष्टीकरण मांगने से हुई थी। इसके बाद ईटीओ ने पलटवार करते हुए मजीठिया से ही दो सवाल पूछ लिए। अब मजीठिया ने दोबारा जवाब देते हुए मंत्री को गोल्ड और सिल्वर मेडलिस्ट अभ्यर्थियों के धरने पर घेर लिया है।

दरअसल, मजीठिया ने 11 नवंबर को एक्स पर पोस्ट डालकर हरभजन सिंह ईटीओ से पूछा था कि पीसीएस भर्ती की चयन सूची में उनके बेटे हरशजीत सिंह का नाम है या नहीं। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ियों की चर्चा करते हुए अभ्यर्थियों की ओर से सीबीआई जांच की मांग को भी उचित बताया था।
विज्ञापन


इसके जवाब में ईटीओ ने कहा कि वह अपना पक्ष जरूर स्पष्ट करेंगे, लेकिन पहले मजीठिया यह बताएं कि अगर उनके बेटे ने पीसीएस मेन्स की परीक्षा पास कर ली है तो उनका क्या स्टैंड होगा? अगर मेन्स की सूची में बेटे का नाम नहीं है तो फिर वह क्या कहेंगे? ईटीओ ने कहा कि वह मजीठिया के जवाब का इंतजार करेंगे।

ईटीओ के इस पलटवार के बाद मजीठिया ने फिर एक्स पर पोस्ट डालकर तंज कसा। उन्होंने लिखा, 'ईटीओ साहिब, आपका जवाब ही सब कुछ कह गया। वैसे, धरने पर बैठे गोल्ड और सिल्वर मेडलिस्टों के सवालों पर आपका क्या विचार है?' मजीठिया ने इस तरह मंत्री के बेटे से जुड़े सवाल के साथ भर्ती प्रक्रिया के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे मेधावी अभ्यर्थियों का मुद्दा भी उठा दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें