फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरना चौक की तीन दुकानों पर चली जेसीबी

Mon, 25 May 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचए (नेशनल हाइवे अथारिटी) ने सोमवार को सरना चौक की तीन दुकानों पर बुलडोजर चला दिया। आईआरबी (इंडियन रोड बिल्डर्स ) के अधिकारी रविन्द्र भल्ला की अगुवाई में कार्रवाई सोमवार शाम चार बजे की गई।
विज्ञापन


रविंद्र भल्ला ने बताया कि नेशनल हाईवे अथारिटी ने जम्मू-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ते सरना चौक में हाईवे के निर्माण की जिम्मेदारी आईआरबी को सौंपी है। इसके तहत वर्ष 2012 में आईआरबी ने 15 दुकानों की लैंड एक्वायर की थी।

सात मरले में पड़ती इन 15 दुकानों की जमीन अधिगृहित करने के बाद इन दुकानदारों को चार लाख 70 हजार रुपये प्रति मरला मुआवजा दिया गया था। इसमें जमीन और मलवा दोनों के पैसे शामिल हैं। रेवेन्यू विभाग के जरिए इन दुकानदारों को पेमेंट भी कर दी गई है।
विज्ञापन


वर्ष 2012 से अब तक इन दुकानदारों को अपनी दुकानें हटाने के लिए तीन बार नोटिस भी भेजा जा चुका है। आठ दिन पहले भी इन दुकानदारों को नोटिस जारी कर दुकानें खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया था।

मौके पर पहुंचते ही तीन दुकानदारों ने अपना सामान दुकानों से बाहर निकाल लिया। बाकी चार दुकानदारों ने कुछ दिन की मोहलत मांगी। इस दौरान एनएचए के टेक्निकल मैनेजर बीएस चौहान, अधिकारी प्रदीप कुमार कांगों, पटवारी राजेश कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें