घने कोहरे ने बुधवार को जमकर कहर ढाया। इसका असर ट्रेन के संचालन पर भी पड़ा। कोहरे के कारण अमृतसर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन रदद् कर दी गई।
वहीं चार अन्य ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चलीं। रेल प्रशासन ने निरस्त ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों का रिफंड दे दिया।
स्टेशन अधीक्षक कुलदीप गोस्वामी ने बताया कि घने कोहरे के कारण चार ट्रेन लेट रहीं और एक ट्रेन को स्थगित कर दिया गया।
उन्होंने बताया 11.55 बजे चलने वाली संख्या नंबर-14650 सरयू युमना एक्सप्रेस अमृतसर से दोपहर साढ़े चार बजे रवाना किया गया। वहीं 12.35 पर चलने वाली गाड़ी संख्या नंबर 18104 टाटानगर एक्सप्रेस को दोपहर साढ़े तीन बजे स्टेशन से रवाना किया गया।
गाड़ी संख्या 14505 नंगल डैम दोपहर 2.05 से चलती है। घने कोहरे की वजह से दोपहर 2.50 मिनट पर अमृतसर स्टेशन से रवाना हुई। गाड़ी संख्या नंबर 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का राइट टाइम चार बजकर दस मिनट है।
यह ट्रेन रात साढ़े आठ बजे अमृतसर स्टेशन से रवाना हो सकी। गाड़ी संख्या 12460 अमृतसर-दिल्ली को रद्द कर दिया गया। इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को पूरा रिफंड दिया गया।