फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आंदोलन से यात्री परेशान, अमृतसर से चलने वाली लंबे रूट की 10 ट्रेन रद्द

Sun, 21 Feb 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में जाट आंदोलन से रेल व हवाई जहाज से सफर करने वाले यात्रियों की रविवार को खासी मुसीबत खड़ी कर दी है। आंदोलन की वजह से अमृतसर से चलने वाले लंबे रूट की दस ट्रेन रविवार को रद्द रहीं। वहीं अमृतसर के श्री गुरु रामदास हवाई अड्डा से अमृतसर-दिल्ली की आने जाने वाली 18 फ्लाइटें की बुकिंग फुल हो गई है। विमान कंपनियों की ओर से उड़ाने बढ़ाए जाने के बाद भी समस्या जस की तस है।
विज्ञापन


अमृतसर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक कुलदीप गोस्वामी ने बताया रविवार को अमृतसर रेलवे स्टेशन से गाड़ी संख्या 12204 (अमृतसर से सहरसा), 12214 (अमृतसर से नई दिल्ली), 12716 (अमृतसर से नांदेड एक्सप्रेस), 12484 (अमृतसर से कोच्चेवली), 12460 ( अमृतसर से नई दिल्ली), 15708 ( अमरपाली एक्सप्रेस), 12926 (पश्चिम एक्सप्रेस), 11058 (अमृतसर से मुम्बई एक्सप्रेस), 14674 (शहीद एक्सप्रेस), 14038 (पठानकोट वाया अमृतसर से दिल्ली) को रद्द कर दिया गया। यात्रियों को टिकट का रिफंड दे दिया गया है।

अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के डायरेक्टर वेंकटेश राव ने बताया ट्रेनों के रद्द होने से अमृतसर-दिल्ली की आने जाने वाली 18 फ्लाइटें की बुकिंग फुल हो गई है। लोगों की सुविधा के लिए इंडियन एयरवेज, जेट एयरवेज, स्पाईस जेट ने 1-1 फ्लाइट बढ़ाई है। किराया बढ़ाए पर पूछे सवाल पर डायरेक्टर ने बताया कि आम किराया यात्रियों से वसूला जा रहा है। मांग अधिक होने से लोगों को हवाई जहाज में सफर करने के लिए टिकट नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें