अमृतसर के चब्बा में सरबत खालसा के बाद भाई मोहकम सिंह पर राज्य के अलग-अलग थानों में देशद्रोह का पर्चा दर्ज किया गया था। उनमें एक केस पट्टी थाने में दर्ज था।
इस केस में भाई मोहकम सिंह की जमानत याचिका पर अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने भाई मोहकम्म सिंह की जमानत याचिका सुनने के बाद उन्हें जमानत दे दी।
वहीं हाईकोर्ट ने भाई मोहकम सिंह के वकील द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ एक याचिका दी थी जिसमें कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब-तलब करते हुए पूछा कि भाई मोहकम सिंह पर कितने केस दर्ज किए गए हैं।
राज्य सरकार ने बताया कि आठ में सात केस की सुनवाई हो चुकी है। आठवां केस जिसे सदर तरनतारन में दर्ज किया गया, उसकी अभी तरनतारन अदालत में सुनवाई होनी बाकी है।