फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी कहेंगे तो लड़ूंगा विधानसभा चुनाव : बाजवा

Wed, 26 Oct 2016 03:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/होशियारपुर
विज्ञापन
partap bajwa
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि यदि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी कहेंगे तो वे भी विधान सभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


बाजवा मंगलवार को एडवोकेट इंद्रपाल सिंह धन्ना चेयरमैन लीगल सैल पंजाब कांग्रेस के घर में पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान के आदेशों पर वह राज्यसभा छोड़ विधानसभा चुनाव जीत कर पार्टी को और मजबूत करेंगे। एक सवाल के जवाब में बाजवा ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू दीपावली के आस पास कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कनवीनर अरविंद केजरीवाल तो कह रहे हैं कि वह चुनाव जीतने के बाद मजीठिया को जेल में भेजेेेंगे लेकिन कांग्रेस सरकार बनने पर न सुखबीर सिंह बादल, तोता सिंह और आदेश प्रताप सिंह कैरों को भी जेल का रास्ता दिखाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब में मुख्यमंत्री पद के लिए किसी उम्मीदवार का एलान नहीं किया जा रहा, क्योंकि केजरीवाल खुद पिछले रास्ते से पंजाब का मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे है। बाजवा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा उम्मीदवारों का एलान नवंबर में कर दिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें