फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पाकिस्तानी ड्रोन और 500 ग्राम हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। बाॅर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने अमृतसर के सीमांत गांव रोड़ांवाला खुर्द में धान के एक खेत से बुधवार को सुबह ड्रोन के साथ हेरोइन का पैकेट बरामद किया है। बीएसएफ ने जांच के बाद ड्रोन और साथ बंधा हेरोइन का पैकेट पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


बीएसएफ के प्रवक्ता के मुताबिक उनकी एक टुकड़ी बुधवार को सुबह सीमांत गांव रोड़ांवाला खुर्द के पास गश्त कर रही थी। इस बीच उन्हें पाकिस्तान की तरफ से आकर भारतीय क्षेत्र में ड्रोन गिरने की सूचना मिली। जवानों ने इलाके में सर्च अभियान शुरू किया। सर्च अभियान के दौरान जवानों ने गांव के बाहरी क्षेत्र में स्थित धान के एक खेत से ड्रोन को कब्जे में लिया। ड्रोन के साथ पीले रंग की सेलो टेप से लिपटा पैकेट भी जवानों ने बरामद किया, इसमें 500 ग्राम हेरोइन पाई गई। जवानों की जांच में ड्रोन चीन में निर्मित (डीजेआई मेविक 3 क्लासिक) है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें