सीमावर्ती क़स्बा अजनाला में स्थित सिविल अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में ड्यूटी करने वाले एक सहायक व अन्य कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने पर वरिष्ठ मेडिकल अधिकारी डॉ. ओम प्रकाश ने ऑपरेशन थियेटर बंद कर दिया है। डॉ. ओम प्रकाश ने सुबह ऑपरेशन थियेटर को पहले सैनिटाइज करवाया फिर मुख्य दरवाजे पर ताला जड़ दिया।
उन्होंने बताया कि ऑपरेशन थियेटर में ड्यूटी कर रहे ओटी सहायक, एक एएनएम व दर्जा चार कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। ओटी में काम करने वाले सभी डॉक्टरों व कर्मचारियों के सैंपल लेकर जांच के लिए सरकारों मेडिकल कॉलेज की लैब में भेज दिए गए हैं। इन सभी को 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है। इन कर्मचारियों के संपर्क में आने वाले इनके पारिवारिक सदस्यों के भी सैंपल लिए गए है। आगामी कुछ दिनों के बाद ऑपरेशन थियेटर खोल दिया जाएगा।