फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: ऑपरेशन ब्लूस्टार टाला जा सकता था, SGPC महासचिव बोले- इंदिरा गांधी ही थीं जिम्मेदार

Sun, 12 Oct 2025 03:00 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़

सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के पंजाब में ऑपरेशन ब्लू स्टार पर बयान दिया था। उनके इस बयान के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
एसजीपीसी दफ्तर। - फोटो : संवाद (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के पंजाब में ऑपरेशन ब्लू स्टार पर बयान दिया था। उनके इस बयान के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। एसजीपीसी ने पी चिदंबरम के बयान को सही बताया है, लेकिन साथ ही उन पर झूठ बोलने का आरोप भी लगाया है। 
विज्ञापन


शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम का बयान बिल्कुल सही है, ऑपरेशन ब्लूस्टार गलत था और इसे टाला जा सकता था।



भाई ग्रेवाल ने कहा कि चिदंबरम साहब बिल्कुल सही कह रहे हैं। ऑपरेशन ब्लूस्टार सही नहीं था, इसे रोका जा सकता था। शुरू से ही कांग्रेस झूठ बोलती आई है और अब वह एक नया झूठ फैला रही हैं कि इस ऑपरेशन के लिए केवल इंदिरा गांधी जिम्मेदार नहीं थीं। कोई इस पर विश्वास नहीं करेगा। इंदिरा गांधी उस समय प्रधानमंत्री थीं और यह पूरा निर्णय उन्हीं का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसजीपीसी महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने यह भी कहा कि अगर चिदंबरम साहब ने यह बयान ईमानदारी से दिया है, तो हम उसका स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें