फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट खेलते दो बच्चों के बीच झगड़े में बड़े कूदे, एक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर के 100 फुटी रोड में स्थित एक पार्क में क्रिकेट खेल रहे दो बच्चों के बीच हुई लड़ाई की शिकायत लेकर गए युवक की दूसरे बच्चे के पिता ने बैट मारकर हत्या कर दी। मामला छह जुलाई का है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, छह जुलाई को कुछ बच्चे पार्क में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान एक बच्ची रोते रोते अपने घर पहुंची। उसके पिता मनोज ने इसका कारण पूछा तो बच्ची ने बताया कि पार्क में क्रिकेट खेलते समय पड़ोस में रहने वाले लड़के ने झगड़े के बाद उसे मारा। इसके बाद मनोज कुमार और उसकी पत्नी संगीता लड़के के घर गए। लड़के के पिता मुकेश कुमार ने जब शिकायत सुनी तो वह गुस्से में आ गया। मनोज और मुकेश के बीच गाली गलौच हो गया। विवाद बढ़ा तो मुकेश ने घर में रखा क्रिकेट का बैट मनोज के सिर पर दे मारा। मनोज बेहोश होकर नीचे गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
मृतक की पत्नी संगीता ने बताया कि उसका पति केवल शिकायत लेकर गया था। आरोपी ने तैश में आ कर उसके पति को बैट से इतना मारा कि उसकी मौत ही हो गई। संगीता ने इंसाफ की मांग करते हुए कहा कि अब इस व्यक्ति से उसके परिवार को जान का खतरा हो गया है। उसका पति दिहाड़ी करता था। उसी से परिवार का गुजारा होता था।
विज्ञापन

एसएचओ बी डिवीजन संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी संगीता के बयानों पर मुकेश कुमार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है। मुजफ्फरनगर (बिहार) के रहने वाले आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें