फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे एक युवक की मौत

Fri, 01 Nov 2013 11:01 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। जिले के गांव कदगिल इलाके के पास स्थित सैलर के बाहर एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


युवक उसी सैलर में काम करता था, जिसके बाहर यह दुघर्टना हुई। मृतक के भाई की सूचना पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक युवक के भाई खब्बा डोगरा निवासी स्वर्ण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई अंतरप्रीत सिंह कदगिल स्थित सैलर में काम करता है।

देर रात जब वह काम खत्म होने के बाद घर आ रहा था तो इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने सैलर के पास ही उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई।

काफी रात बीतने पर जब परिजनों ने उसकी तलाश की तो उसका शव सैलर के निकट सड़क पर पड़ा मिला। इस हादसे में उसकी बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और उसके भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें