फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Crime: पुलिस ने आतंकी मंसूबों को किया नाकाम, तरनतारन से दो हैंड ग्रेनेड जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Oct 2025 06:48 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने आतंकवाद और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक आरोपी से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं जो सरहद पार से आए थे।  
विज्ञापन
हैंड ग्रेनेड बरामद - फोटो : X @DGPPunjabPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने आतंकवाद और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तरनतारन निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी उर्फ मिल्खा से दो और हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के साथ इस मामले में अब तक कुल चार हैंड ग्रेनेड बरामद हो चुके हैं।

विज्ञापन


तीन दिन पहले पुलिस ने रविंद्र सिंह उर्फ रवि नामक तस्कर को गिरफ्तार कर दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए थे। रवि से पूछताछ के आधार पर हरप्रीत सिंह को नामजद किया गया था। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि हरप्रीत सिंह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के हैंडलर्स के सीधे संपर्क में था और उसे यह विस्फोटक सामग्री सीमा पार से भेजी गई थी। 

एसएसपी ग्रामीण मनिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर सुरक्षा एजेंसियां आतंकी नेटवर्क को खंगाल रही हैं। थाना घरिंडा, अमृतसर में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की विशेष टीमें अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं और यह खेप पाकिस्तान से किन चैनलों के माध्यम से भारत लाई गई। एसएसपी ने कहा कि पंजाब में आतंकवाद फैलाने की किसी भी कोशिश को सख्ती से नाकाम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें