नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) अमृतसर स्थित लाइफ केयर अस्पताल के दो डाक्टरों को गिरफ्तार किया है। डॉ. राजेश कुमार और डॉ. परवीन को गिरफ्तार कर एनसीबी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पंजाब के अमृतसर में स्थानीय लाइफ केयर अस्पताल के दो डाक्टरों डॉ. राजेश कुमार और डॉ. परवीन को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों पर प्रतिबंधित और नशीली दवाओं की तस्करी में संलिप्त होने के गंभीर आरोप हैं। एनसीबी अधिकारियों के अनुसार डॉ. राजेश और डॉ. परवीन को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इस दौरान पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी जिससे इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
इसी मामले में वेब चैनल चलाने वाले दीपक भंडारी और उसके भाई अनिल भंडारी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। एनसीबी के मुताबिक, इन लोगों ने मीडिया प्लेटफार्म की आड़ में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार फैला रखा था। दोनों के पास से 5700 से अधिक नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। जो अस्पतालों से डिमांड ऑर्डर के मुकाबले कहीं अधिक थीं।
एनसीबी ने दीपक की पत्नी और बेटों को इस मामले में नामजद किया है। एनसीबी इस मामले में स्थानीय कारपोरेट अस्पताल के डॉक्टर जतिंदर मल्होत्रा और डॉ. राजन को गिरफ्तार कर चुकी है। जिनकी जमानत याचिकाओं पर 9 अक्तूबर को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। डॉ. परवीन ने भी गिरफ्तारी से राहत पाने के लिए हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।