पंजाब नेशनल बैंक टांडा के सामने लगी लंबी लाइन की वजह से सोमवार को एक बुजुर्ग की जान चली गई। बैंक में पेंशन की रकम लेने आए गांव मसीतपल कोट के बुजुर्ग कर्म सिंह पुत्र रोलु राम काफी समय लाइन में लगने के बाद पैसे लेकर बाहर निकला था।
इस दौरान घबराहट होने पर वह बैंक से बाहर निकलकर बैठा हुआ था। उसे घबराहट हुई और देखते ही देखते वह बेहोश हो गया। इस पर वहां मौजूद कुछ युवकों ने उसे अस्पताल पहुंचाया परंतु उसकी मौत हो गई।
गौरतलब है कि कर्म सिंह खुद पीएनबी की इसी ब्रांच से गार्ड की नौकरी से रिटायर्ड हुआ था। कर्म सिंह सुबह नौ बजे घर से बैंक आ गया था, लेकिन तब भी बैंक के बाहर लंबी लाइन लगी हुई थी। दोपहर करीब 12 बजे अपने और अपनी पोती के अकाउंट से चार-चार हजार रुपये लेकर बाहर निकलकर बाहर आया।
इस दौरान घबराहट होने पर वह वहीं करीब ही नॉन बेचने वाले की रेहड़ी के पास बैठा था कि अचानक बेहोश हो गया। ब्रांच मैनेजर दिवाकर राय ने बताया के बुजुर्ग की मौत लाइन में नहीं हुई है।