पप्पलप्रीत सिंह ने अपने साथी अमृतपाल सिंह और सैकड़ों लोगों के साथ दो साल पहले अजनाला थाने पर तेजधार हथियारों से हमला किया था। इस दौरान एसपी जुगराज सिंह सहित छह पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।
सांसद अमृतपाल सिंह के समर्थक पप्पलप्रीत सिंह को अजनाला थाने की पुलिस ने बुधवार को असम की डिब्रूगढ़ जेल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पपलप्रीत सिंह से नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
आरोपी ने अपने साथी अमृतपाल सिंह और सैकड़ों लोगों के साथ दो साल पहले अजनाला थाने पर तेजधार हथियारों से हमला किया था। इस दौरान एसपी जुगराज सिंह सहित छह पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।
इस मामले में पुलिस आठ आरोपियों को पहले डिब्रूगढ़ जेल से गिरफ्तार कर चुकी है। सभी आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। अब पप्पलप्रीत सिंह को भी पुलिस अमृतसर ला रही है। पुलिस उसको अजनाला अदालत में पेश करके अगली कानूनी कार्रवाई के लिए जेल भेजेगी। अमृतसर ग्रामीण पुलिस आरोपी को वीरवार असम से डिब्रूगढ़ लेकर पहुंच सकती है।