संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पंजाब सरकार 23 सितंबर बुधवार को अमृतसर में एनआरआई मिलनी आयोजित करेगी। इसका उद्देश्य प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं और शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करना है।
कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने यह जानकारी दी। मिलनी में प्रवासी पंजाबी अपनी शिकायतें, समस्याएं और सुझाव सीधे रख सकेंगे। वे राज्य सरकार के उच्च सिविल एवं पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखेंगे। इस पहल से प्रवासी भारतीयों की समस्याओं को सीधे सुना जाएगा। संबंधित विभागों के आपसी समन्वय से उनका समयबद्ध निपटारा होगा। यह एनआरआई मिलनी होटल ली मेरिडियन राजासांसी में आयोजित होगी। इसमें अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर और तरनतारन जिलों के प्रवासी पंजाबी शामिल होंगे।