फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली न जलाने से बढ़ेगा किसानों का मुनाफा : शिवराज

Tue, 24 Nov 2026 05:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरनतारन। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को तरनतारन के गांव बू हवेलियां में किसान चौपाल एवं किसान मिलन समारोह में पहुंचे। उन्होंने किसानों से पराली न जलाने और खेतों में ही उसका प्रबंधन करने की अपील की। चौहान ने कहा कि इससे किसानों का मुनाफा बढ़ेगा।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पराली को जमीन में मिलाने से मिट्टी की गुणवत्ता सुधरती है। इससे मित्र कीटों को जीवन मिलता है। फसलों में पानी की खपत भी कम होती है। उन्होंने पंजाब के किसानों को फसल विविधता अपनाने की सलाह दी। चौहान ने केंद्र सरकार की कृषि संबंधी विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान पराली प्रबंधन के साथ खेती में नए विकल्प अपनाएं। इससे कृषि को अधिक लाभकारी बनाया जा सकेगा। शिवराज सिंह चौहान ने फसल बीमा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की फसलों का बीमा करती है, पर पंजाब सरकार ने आवश्यक कदम नहीं उठाए हैं। चौहान ने बताया कि केंद्र सरकार कृषि उपकरणों पर सब्सिडी के लिए पंजाब सरकार को करोड़ों रुपये की सहायता देती है। कुछ किसानों ने घटिया गुणवत्ता वाले सब्सिडी उपकरणों की शिकायत की जिस पर केंद्रीय मंत्री ने गुणवत्ता जांचने की बात कही ताकि किसानों को सही लाभ मिले। चौहान ने भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन पर खुशी जताई और कहा कि इससे पंजाब को निश्चित रूप से लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें