गुरदासपुर। आर्या नगर में एक पति-पत्नी को पीटकर जख्मी कर दिया गया। इस मामले में थाना दीनानगर की पुलिस ने एक नामजद सहित 26 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शुभम इन्क्लेव निवासी गुरसागर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से घर से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपियों ने उसे रोक लिया। उन्होंने गुरसागर सिंह के साथ मारपीट की और उसे जख्मी कर दिया। आरोपियों ने उसकी पत्नी को भी पीटा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई की है। ढोलेवाल निवासी पवनदीप सिंह और 25 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।