फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइना डोर के लिए नगर निगम टीम ने की छापामारी

Sat, 23 Jul 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
चाइना डोर के प्रतिबंध के तहत छापामारी करती निगम की टीम। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने चाइना डोर पर लगा गए प्रतिबंध को लागू करवाने के लिए शनिवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर छापामारी की। हालांकि इस दौरान टीम को कहीं भी चाइना डोर नहीं मिली। प्रशासन ने जिले भर में चाइना डोर की बिक्री, खरीददारी एवं जमाखोरी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। 
विज्ञापन


नगर निगम चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर विक्रमजीत व दीपक के नेतृत्व में टीम ने शहर के ढांगू एवं ढाकी क्षेत्र की कई दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर विक्रमजीत ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से जिले भर में चाइना डोर पर धारा 144 (4) के तहत पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। इसके तहत यह छापामारी की गई है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें