फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की छात्रा नीरू ने एशियाई खेलों में जीता स्वर्ण पदक

Tue, 29 Sep 2026 07:09 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यक्तिगत ट्रैप शूटिंग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की छात्रा नीरू ने एशियाई खेलों में व्यक्तिगत ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह एशियाई खेलों में व्यक्तिगत ट्रैप शूटिंग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उन्होंने इस जीत के साथ नया एशियाई और एशियाई खेलों का रिकॉर्ड भी बनाया।
26 वर्षीय नीरू ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 30 में से 28 शॉट सही लगाए। नीरू अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से दो शॉट आगे रहीं। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के उप-कुलपति करमजीत सिंह ने नीरू को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय और देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने नीरू की सफलता को उनकी मेहनत, अनुशासन और एकाग्रता का परिणाम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप-कुलपति करमजीत सिंह ने शूटिंग कोच राजविंदर कौर के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोच के निरंतर मार्गदर्शन और तकनीकी विशेषज्ञता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विश्वविद्यालय के निदेशक स्पोर्ट्स कंवर मनदीप सिंह ने भी नीरू और कोच राजविंदर कौर को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन विश्वविद्यालय में तैयार की जा रही उच्च स्तरीय खेल प्रतिभा को दर्शाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें