फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश पर्व : अमृतसर के पुराने 12 गेटों से होते हुए निकला भव्य नगर कीर्तन

Mon, 14 Oct 2019 07:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
निकला भव्य नगर कीर्तन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्री अमृतसर साहिब के संस्थापक चौथे गुरु श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर श्री अकाल तख्त साहिब से खालसाई जयघोष के साथ एक विशाल नगर कीर्तन सजाया गया। नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारे कर रहे थे।

विज्ञापन


श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप पालकी साहिब में सुशोभित करने की सेवा सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह ने निभाई। नगर कीर्तन में शामिल संगत ने सतनाम वाहेगुरु जी का जाप कर गुरु साहिबान के प्रति श्रद्धा से शीश झुकाया।

नगर कीर्तन के सम्मान में पुलिस बैंड, स्कूली बच्चों के बैंड और गतका पार्टियां भी शामिल हुईं। यह पहला अवसर था कि नगर कीर्तन अपने सदियों पुराने रूट से हट कर शहर के 12 गेटों से होता हुआ श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचा।
विज्ञापन


इन 12 गेटों में नगर कीर्तन के स्वागत के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु खड़े थे। नगर कीर्तन के स्वागत के लिए एसजीपीसी ने कई स्वागती गेट भी लगाए हुए थे। इन स्वागती गेटों के साथ ही संगत ने नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं के लिए लंगर व अन्य व्यंजनों का प्रबंध किया हुआ था। 

विज्ञापन

नगर कीर्तन में एसजीपीसी के अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, तख्त श्री केशगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, शिरोमणि बुड्ढा दल के मुखिया बाबा बलबीर सिंह 96 करोड़ी और पद्मश्री बाबा सेवा सिंह सहित कई पंथक हस्तियां शामिल हुईं। गतका पार्टियों ने हर चौराहे में मॉर्शल आर्ट्स का शानदार प्रदर्शन किया। 

अलग-अलग सेवा सोसाइटियों के प्रतिनिधियों व संगत द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को रुमाला साहिब भेंट किए गए। नगर कीर्तन की अगुवाई कर रहे पंज प्यारों और निशानचियों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। नगर कीर्तन के रास्ते के दोनों तरफ हजारों की संख्या में स्कूली विद्यार्थी खड़े थे। 

एसजीपीसी के चार हजार से अधिक कर्मचारियों ने दस्तार में पीले रंग की पट्टी बांध रखी थी, जिसमें धन-धन गुरु राम दास लिखा था। एसजीपीसी के पूर्व अधिकारियों और कर्मचारियों के संस्था ने संगत को गुरु साहिबान के जीवन व उनके उपदेशों को समझाने वाले साहित्य को संगत में बांटा।

पड़ताल गायन कीर्तन दरबार का आयोजन 
श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर एसजीपीसी ने रविवार देर रात गुरुद्वारा मंजी साहिब दीवान हाल में पड़ताल गायन कीर्तन दरबार का आयोजन किया। पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थों ने श्री गुरु रामदास जी द्वारा रचित पावन गुरुबाणी में से पड़ताल राग पर आधारित कीर्तन किया।

इस अवसर पर श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी भाई जगतार सिंह, भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल, अतिरिक्त ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह लुधियाना, डॉ. रूप सिंह सहित कई लोग मौजूद थे। भाई लौंगोवाल ने इस अवसर पर संगत को गुरुपर्व की बधाई दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें