फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: अमृतधारी दंपती केे साथ मारपीट, धार्मिक ककारों की बेअदबी का भी आरोप

Tue, 31 Jan 2023 10:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। अमृतसर की तहसील अजनाला के गांव खरड़ कला में एक दंपती की मारपीट कर उनके धार्मिक ककारों की बेअदबी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जसविंदर कौर निवासी गांव खरड़ कला तहसील अजनाला जिला अमृतसर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह गुरसिख परिवार से संबंध रखती है तथा अमृतधारी है। उसकी रिश्तेदारी में अमन कौर देवरानी लगती है। जिसका उसके देवर मनजीत सिंह के परिवार के साथ काफी मेल जोल है। अमन कौर उनके परिवारों की बातें एक दूसरे को बताकर उनके बीच झगड़ा करवाती है। उन्होंने कई बार अमन कौर को ऐसा करने से रोका है। मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही। 24 जनवरी को वह अपने पशुओं की हवेली में खड़ी थी लगभग 12 बजे उनका देवर मनजीत सिंह अपनी पत्नी गुरविंदर कौर, बेटा हरमीत सिंह तथा गुरदीप सिंह, गुरनाम सिंह, बलराज सिंह व अमन कौर के साथ हवेली में दाखिल हुए और उनके साथ इसी रंजिश के तहत साथ मारपीट की गई। उसके सिर पर दस्तार को उतारा गया, बालों से पकड़कर कर घसीटा गया। उसके धार्मिक करारों की बेअदबी की गई। शोर सुनकर उनका पति हरदीप सिंह मौके पर आ गया। आरोपियों ने उनके पति के साथ भी बुरी तरह से मारपीट की। उनका शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तो आरोपी मौके से फरार होने में सफल हो गए। शिकायत के आधार पर थाना अजनाला पुलिस ने आरोपी मनजीत सिंह, गुरविंदर कौर पत्नी मनजीत सिंह, हरमीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह, गुरदीप सिंह, गुरनाम सिंह, बलराज सिंह और अमन कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें