फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्से-रंगड़ों से अमृतसर सहित पंजाब को मुक्त करवाना ही मेरा लक्ष्य - जगमोहन सिंह राजू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। भाजपा के पूर्वी हलके से प्रत्याशी व पूर्व आईएएस अधिकारी जगमोहन सिंह राजू ने बिक्रम मजीठिया और नवजोत सिंह सिद्धू को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि एक ने चिट्टे से पंजाबी की जवानी को खत्म किया, तो दूसरा 18 साल से ज्यादा समय तक राजनीति में रहने के बाद भी अमृतसर के लिए कुछ नहीं कर पाया। पूर्व आईएएस अधिकारी राजू ने कहा कि कांग्रेस और अकाली सरकारों ने पंजाब को कंगाल बना दिया है। यह बात रविवार को भाजपा कार्यालय में जिला प्रधान सुरेश महाजन की ओर से आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही। इस अवसर पर अमृतसर से राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक भी मौजूद थे।
विज्ञापन

राजू ने कहा कि सिद्धू और मजीठिया से अमृतसर को मुक्त करवाने से ही पंजाब की खुशहाली वापस आ सकती है। वह इनको हटाने के मकसद से अमृतसर आए हैं। उन्होंने कहा कि वे एक दलित परिवार से संबंध रखते हैं और सिद्धू दलित विरोधी है। तभी वह किसी दलित को आगे बढ़ते देख नहीं पाते। सिद्धू ने दलित होने के कारण आईपीएस अधिकारी इकबाल प्रीत सिंह सहोता को उनके डीजीपी के पद से हटा दिया।
जगमोहन सिंह राजू ने कहा कि मैं एक दलित परिवार से हूं और मुझे दलितों के साथ होने वाले अन्याय बारे अच्छी तरह से पता है। कांग्रेस और अकाली दल ने हमेशा दलित समाज का शोषण किया। उन्हें अपने वोट बैंक के रूप में हमेशा इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि सिद्धू पंजाब कैबिनेट मंत्री रहते जो अपने हलके के लोगों का कुछ संवार नहीं सके, भविष्य में भी उनसे कुछ उम्मीद करना बेकार है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिद्धू की बहन ने उन पर अपनी मां को घर से निकालने के आरोप लगाए। जबकि उनकी उसी बहन की तस्वीरें सिद्धू की शादी में उनके साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जो अपनी मां-बाप का नहीं हुआ वह किसी और का कैसे हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चन्नी सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ धोखे पर धोखा किया। चन्नी ने 36 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का एलान कर शहर से लेकर गांवों तक बड़े-बड़े पोस्टर लगवा करोड़ों रुपये खर्च किए। लेकिन किसी भी कर्मचारी को पक्का नहीं किया गया और अब इसका दोष राज्यपाल पर मढ़ दिया। इतने पैसे तो कर्मचारियों को पक्का करने के वेतन के नहीं बनते, जितने चन्नी सरकार ने इश्तहारों व पोस्टरों पर खर्च कर दिए। इससे पंजाब के खजाने का भारी आर्थिक नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के चलते आज पंजाब तीन लाख करोड़ के कर्ज के नीचे दब चुका है। पंजाब को दोबारा खुशहाल पंजाब बनाने कर कार्य सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन वाली सरकार ही कर सकती है और कई नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें