फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar MC Election: अमृतसर में 85 वार्डों पर हो रहा मतदान, बढ़ी वोटरों की भीड़, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

Sat, 21 Dec 2024 01:31 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर नगर निगम के 85 वार्डों में सुबह से ही शांतिपूर्वक मतदान जारी है। मतदान को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। 
विज्ञापन
एकसाथ अलग-अलग दलों के उम्मीदवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर नगर निगम के 85 वार्डों में सुबह सात बजे से चुनाव प्रक्रिया जारी है। चुनाव के दौरान किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शहर के चप्पे-चप्पे पर चौकसी बढ़ा दी है। सुबह ठंड के बावजूद मतदाता से वोट डालने पहुंचे। दोपहर में धूप खिलने पर मतदान केंद्रों में वोटरों की लाइनें लग गईं। 

विज्ञापन


अमृतसर के हलका वेस्ट की वार्ड नंबर 70 से नगर निगम का चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा और आजाद उम्मीदवारों ने एक साथ फोटो खिंचवा करवाकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उम्मीदवारों का कहना है कि वे चुनाव बेशक अलग-अलग लड़ रहे हैं लेकिन उनका आपसी भाईजारा है। चुनाव के लिए वह अपने रिश्ते खराब नहीं कर सकते। क्योंकि समाज में सभी लोग इकट्ठा रहते हैं। इससे प्रेम प्यार बढ़ता है। इसलिए सभी ने मतदान केंद्र में वोट डालने के बाद एकसाथ फोटो खिंचवाई। वहीं सभी दलों के उम्मीदवारों ने विक्ट्री साइन बनाकर अपनी जीत का दावा भी किया है। 

नगर निगम की हद में आने वाले सभी वार्डों के बूथों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। तीन हजार से ज्यादा पुलिस कर्मचारियों को मतदान केंद्रों की सुरक्षा व शहर की घेराबंदी पर तैनात किया गया है। पूरे शहर में कुल 110 जगहों पर बैरिकेडिंग लगाकर नाकाबंदी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पीसीआर की 90 टीमों को तैनात किया गया है। जो घटनास्थल पर सूचना मिलने के तुरंत पांच मिनट के भीतर पहुंच जाएंगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें