फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड बंदी सर्वे के लिए नगर निगम ने अपनाई सख्ती, कर्मियों को दिए सख्त निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। शहर में चल रहे वार्ड बंदी के सर्वे को चंडीगढ़ से मिले आदेशों पर 26 जुलाई से पहले मुकम्मल करने की हिदायतें जारी कर दी हैं। नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर दीपज्योत कौर को इसे समय पर पूरा करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 26 जून से लेट काम को पूरा करने वाले विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने का भी फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

वार्ड बंदी के सर्वे को लेकर ज्वाइंट कमिश्नर दीपज्योत कौर ने ब्लॉक अधिकारियों के साथ मीटिंग की। 15 जून से शुरू हुए वार्ड बंदी के सर्वे का रिव्यू लेने के मकसद से उन्होंने 10 ब्लॉक अधिकारियों के साथ बैठक करके उन्हें काम में तेजी लाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। दीपज्योत कौर ने कहा कि कुछ कारणों के चलते शहर में चल रहे वार्ड बंदी का काम प्रभावित हुआ था, जिसे निर्धारित समय में मुकम्मल करने के लिए संबंधित अधिकारियों से सर्वे में हो रही ढील के कारण जाने हैं। उन्हें दूर करने का प्रयास करते हुए रविवार तक वार्ड बंदी के सर्वे का काम खत्म करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि 26 जुलाई से पहले-पहले वार्ड बंदी के सर्वे के अगले पड़ाव का काम शुरू हो सके। कहा - कि तबादलों के साथ-साथ कुछ अन्य कारणों की वजह के कारण कुछ ब्लाकों में काम ही शुरू नहीं हो पाया था। इसे अब पहल के आधार पर खत्म करने के लिए कहा गया है। हालांकि सर्वे का मुख्य काम खत्म हो चुका है और बकाया काम को भी अधिकारियों ने निर्धारित समय में खत्म करवाने का आश्वासन दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें