संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कस्बा अजनाला के पास धारीवाल-अजनाला रोड पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक निजी मिनी बस पटल गई। हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं। आसपास के लोगों ने 20 लोगों को बस से बाहर निकाला। घायलों को अजनाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
जानकारी के अनुसार कि बस गांव धारीवाल से अजनाला जा रही थी। अचानक एक्टिवा बस के सामने आ गई। गुरुद्वारा मोर्चा साहिब के पास सड़क बन रही थी जिस कारण सड़क का एक हिस्सा ऊंचा और दूसरा नीचा था। आगे चल रही एक्टिवा धीमी थी और बस की गति तेज होने के कारण चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इस कारण बस पलट गई।