फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद अमृतपाल की पैरोल पर फैसला आज: दादी की अंतिम रस्मों में शामिल होने के लिए मांगी है छूट

Thu, 12 Nov 2026 09:37 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

अमृतपाल सिंह की दादी माता चरण कौर (84) का रविवार शाम निधन हो गया था। उनकी अंतिम रस्मों में शामिल होने के लिए अमृतपाल सिंह के वकीलों ने अदालत में पैरोल की अर्जी दाखिल की है।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खडूर साहिब से सांसद और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की पैरोल याचिका पर आज अमृतसर की अदालत में सुनवाई होगी। अमृतपाल सिंह की दादी माता चरण कौर (84) का रविवार शाम निधन हो गया था। उनकी अंतिम रस्मों में शामिल होने के लिए अमृतपाल सिंह के वकीलों ने अदालत में पैरोल की अर्जी दाखिल की है।

विज्ञापन


अमृतपाल सिंह के साथ उनके चाचा हरजीत सिंह और भाई सुखमनजीत सिंह के लिए भी पैरोल मांगी गई है। तीनों असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। कानूनी टीम ने धार्मिक रस्में पूरी करने के लिए 10 से 12 दिन की पैरोल देने की मांग की है।

इस मामले में 11 नवंबर को भी सुनवाई होनी थी, लेकिन संबंधित न्यायाधीश उपरिंदर सिंह के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार मामले की सुनवाई संबंधित मुकदमे की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश के समक्ष ही होनी है। अब 12 नवंबर को होने वाली सुनवाई में अदालत का फैसला अहम रहेगा। परिवार और समर्थकों की निगाहें अदालत के आदेश पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें